जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी, उनके बेटों ने मुलाकात की. यह शिष्टाचार मुलाकात की. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में करीब 45 मिनट तक बातचीत की. सूत्र बताते है कि परिवार में सहमति बन गयी है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से फिर से दिवंगत रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को चुनाव लड़ाया जायेगा. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने संकेत दिये है कि खाली हुई सीट पर रामदास सोरेन के बेटे को चुनाव लड़ाया जायेगा और जल्द ही मंत्री पद की शपथ भी सोमेश सोरेन को दिलाया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की गयी है. बताया जाता है कि सब ठीक रहा तो नवंबर माह में घाटशिला विधानसभा में चुनाव हो जायेगा. इसके पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर सोमेश सोरेन को जगह दी जा सकती है. वैसे मुख्यमंत्री कार्यालय से इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है. लेकिन सूत्र बताते है कि चुनाव की तैयारियों में लगने को कहा गया है. पूरे परिवार को जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.



