रांची : कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए नयी कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है. प्रदेश कमेटी में 11 उपाध्यक्ष, 35 महासचिव, 82 सचिव तथा कार्यकारिणी में 33 सदस्यों को स्थान मिला है. इसके साथ ही 36 विशेष आमंत्रित सदस्यों का मनोनयन किया गया है. इसमें पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद, वर्तमान मंत्री, विधायक समेत अन्य को जगह दी गयी है. लंबे अरसे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के ऑफिस बीयरर, एग्जिक्यूटिव कमेटी की घोषणा की है. इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया है.जारी विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ नेता डीएन चांपिया, पूर्व सांसद कालीचरण मुंडा, केएन झा, अजय दुबे, प्रदीप तुलस्यान, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, अनवर अंसारी, मणिशंकर और अनादि ब्रह्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही आलोक कुमार दुबे, मानस सिन्हा, रविंद्र वर्मा, मदन मोहन शर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, सत्यनारायण सिंह, तनवीर आलम, राकेश सिन्हा, जवाहर महथा, अजय नाथ शाहदेव, कुमार गौरव, संजीव श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, विजय खां, राजेश गुप्ता छोटू, विनय सिन्हा दीपू, आशिक अंसारी, चंद्रशेखर शुक्ला, उदय लक्ष्मी, शिव कुमार भगत, डॉ मंजू कुमारी, परविंदर सिंह, अजय सिंह, बलजीत सिंह बेदी, राजेश रंजन, पुष्पा कुल्लू, डॉ सुशील मरांडी, सुरेंद्र सिंह, रंजन बोयपाई, विनोद कुशवाहा, विजय चौबे, संजय पांडेय, सुरेश बैठा, मदन महतो, विजय सिंह को महासचिव बनाया गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए एक वर्किंग कमेटी बनायी गयी है.(नीचे भी पढ़े)
वर्किंग कमेटी में मंत्री आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे, पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद धीरज गुप्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, प्रणव झा, प्रो गौरव वल्लभ, रामाश्रय प्रसाद, रौशन लाल भाटिया, मन्नान मल्लिक, अवध बिहारी सिंह, पूर्व विधायक जेपी गुप्ता, हरि राम, जवाहर लाल सिन्हा, दीनानाथ तिवारी, राणासंग्राम सिंह, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, अशोक श्रीवास्तव, मुफक्कर हुसैन, गुलाम रब्बानी, रघुनाथ पांडेय, बलराम पांडेय, अनुकूल चंद्र मिश्र शामिल हैं.



