देवघर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो गया है. शुक्रवार की सुबह से ही बासुकीनाथ शिवगंगा तट पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की कतार लगी रही. कांवरियों को क्यू कॉम्प्लेक्स से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है. सावन का पूरा महीना बिना किसी बाधा के संपन्न हो, इसके लिए पंडा समाज ने शुक्रवार को बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की. सावन माह के पहले दिन बाबा बासुकीनाथ का फौजदारी दरबार भगवाधारी कांवरिया शिवभक्तों से गुलजार हो गया है. देवघर के बाबाधाम में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गयी. इस दौरान लोगों में काफी जोश देखा गया. अर्घ्या के माध्यम से लोग यहां जलाभिषेक कर रहे है. लोगों ने बारी बारी से लाइन लगकर भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को प्रमाण किया.



