रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में नये आपराधिक कानून यथा-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सफल कार्यान्वयन के संदर्भ में गठित विभिन्न समितियों यथा-लीगल कमेटी, पब्लिक अवेयरनेस कमेटी, टेक्निकल अपग्रेडेशन कमेटी, फाइनांसियल कमेटी, ट्रेनिंग कमेटी और डिजिटल इंवेस्टिगेशन कमेटी द्वारा अब तक किए गए कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने समीक्षा के क्रम में गठित उक्त समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों से नए अपराधिक कानून यथा-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के कार्यान्वयन के मद्येनजर उक्त समितियों के उद्देश्यों यथा- डिजिटल एसओपी की तैयारी व डिजिटल अनुसंधान में आइ ट्रांजिशन का पर्यवेक्षण, निगरानी व वित्तीय आवश्यकताओं का आंकलन एवं क्रय का प्रस्ताव व जमीनी स्तर पर तकनीकी ढांचे की तैनाती और उसके रख-रखाव व नये आपराधिक कानूनों के संबंध में आम जनता को जागरूक करने संबंधी सतत् अभियान की कार्रवाई 06 थीमों पर करने, एसओपी, सरकुलर, मैनुअल आदि रूप-रेखा तैयार करने व पुलिस और सभी स्टेक होल्डर के सभी पदो के लिये बहुस्तरीय प्रशिक्षण विकसित करने और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने से संबंधित व्यापक रूप से चर्चा की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

निर्देश दिया गया कि उक्त सभी समितियाँ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, ताकि राज्य में नवीन विधियों का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं प्रभावशाली रूप से सुनिश्चत किया जा सके. इस बैठक में गृह मंत्रालय के विशेष सचिव तदाशा मिश्रा, एडीजी प्रिया दुबे, आइजी मनोज कौशिक, आइजी अखिलेश कुमार झा, आइजी प्रभात कुमार, आइजी बोकारो क्रांति कुमार गडिदेशी, आइजी डॉ माईकलराज एस, आइजी मानवाधिकार नरेन्द्र कुमार,, पलामू आइजी सुनिल भास्कर, आइजी प्रोविजन पटेल मैयुर कनैयालाल, डीआइजी कार्तिक एस, डीआइजी संध्या रानी मेहता, डीआइजी धनंजय कुमार सिंह, डीआइजी अश्विनी कुमार सिन्हा, डीआइजी चन्दन कुमार झाएवं समिति के नामित सदस्य उपस्थित रहे.














