
जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड विकास मोर्चा युवा इकाई का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 15 सितंबर को होना है. इसको लेकर जेबीएम युवा इकाई पूरी तरह से जुट गई है. जानकारी देते हुए जेवीएम के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राज्य के विकास में अहम भूमिका निभानी होगी तब जाकर भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त राज्य की परिकल्पना पूरी होगी. वैसे उन्होंने सरकार पर तीखे हमले भी किए और कहा वर्तमान सरकार केवल झूठे वादों और आश्वासनों पर टिकी है. उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार में सभी आकंठ डूबे हुए हैं, जबकि अफसरशाही हावी है. आपको बता दें कि आगामी 15 सितम्बर को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र स्थित सिदगोड़ा टाऊन हॉल में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं में जोश भरने पहुंच रहे हैं. इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं.














