जमशेदपुर : जमशेदपुर में गर्मी की आगाज हो चुकी है. दिन प्रतिदिन तापमान में चढ़ाव जारी है. बीते एक हफ्ते से जमशेदपुर में गर्मी बढ़ने लगी है. वहीं फरवरी माह के अंतिम दिन यानी मंगलवार (28 फरवरी) को 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में इस वर्ष गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने वाला वाला है. अभिषेक आनंद ने बताया कि फरवरी माह में 32 डिग्री से अधिक तापमान रहा है. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वर्ष अत्यधित गर्मी पड़ने वाली है. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस माह अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस भी जा चुका है. पूर्वानुमान में बताया गया है कि मार्च का महीना फरवरी महीने से भी अधिक गर्म रहने वाला है. वही होलिका दहन और होली तक 37-38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है. (नीचे भी पढ़ें)

अगले पांच दिन का पूर्वानुमान तापमान-
तिथि — पूर्वानुमान — अधिकतम तापमान — न्यूनतम तापमान
1 मार्च — मौसम शुष्क — 33 — 16
2 मार्च — मौसम शुष्क — 34 — 16
3 मार्च — मौसम शुष्क — 35 — 16
4 मार्च — मौसम शुष्क — 35 — 15
5 मार्च — मौसम शुष्क — 36 — 16.




