लोहरदगा : लोहदगा की जोबांग पुलिस ने दो गौवंशीय पशु तस्करी कर ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके द्वारा ले जाये जा रहे सात पशुओं को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम खरचा रेलवे अंडर ब्रिज के तरफ से दो व्यक्ति कुछ गौवंशीय पशु लेकर जा रहे जा रहे हैं. सूचना पर जोबांग थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार के द्वारा जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों पशु तस्करों को पकड़ा गया. उनके पास से सात गौवंशीय पशु, जिसमें 05 बैल एवं 02 गाय, को बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों तस्कर क्रमशः शमीम अख्तर उर्फ बबलू और नन्दु यादव से पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर गौवंशीय पशुओं की चिकित्सकीय जांच करायी गयी. गौवंशीय पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया गया है. इस संदर्भ में जोबांग थाना में झारखण्ड गौवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधि.-1960 अंकित कर दोनों पशु तस्करों को जेल भेज दिया गया है.






