जमशेदपुर:नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल सेमिनार 2023 का आयोज़न किया गया. इस सम्मेलन का मुख्य शीर्षक था सतत विकास के लिए बहुविषयक अनुसंधान और नवाचार. सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ बीके राणा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, झारखंड के निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक और डॉ प्रभात कुमार पाणि वित्त पदाधिकारी, कोल्हान विश्वविद्यालय आदि मौजूद थे. सम्मेलन में करीब 110 अलग- अलग विभाग के शोध पत्र प्रस्तुत किए गए .(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलन समारोह से की गई. उसके पश्चात डॉ. रंजन मिश्रा ,आई टी विभाग प्रमुख द्वारा कार्यकर्म को आगे बढ़ाया गया. उन्होंने बताया की इस बदलते दुनिया में सतत विकास का कितना महत्त्व है. कार्यक्रम को आगे ले जाते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गंगाधर पंडा ने शोध कर्म और उनके महत्त्व पर प्रकाश डाला. विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. आचार्य ऋषि रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और परीक्षा नियंत्रक ओपी शर्मा ने ज़िन्दगी में शोध के महत्त्व को बताया. (नीचे भी पढ़े)
डॉ. बीके राणा ने वैश्विक मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन पर बात की और भारत में बिजली के उत्पादन पर प्रकाश डाला. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने बताया की रिसर्च दो शब्दों के मेल से बना है री और सर्च जिसका अर्थ होता है दोबारा खोज करना. डॉ. रजनीश रत्न, गेडु कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, भूटान से ऑनलाइन माध्यम से इस सम्मेलन का हिस्सा बने थे.कार्यक्रम में करीब 110 शोधार्थियों ने अपने- अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया. शोध पत्र अलग -अलग संकाय जैसे आर्ट्स, लॉ, कॉमर्स और मैनेजमेंट, साइंस और एजुकेशन से थे. शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गए शोध पत्रों ने सबका ज्ञान वर्धन किया.



