
जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अपने जमशेदपुर दौरे के दौरान तीन मार्च को संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट पहुंचे. करीब एक घंटे तक वे वहां रहे. उनका यहां पहुंचने पर कंपनी के वीपी बीके लाल, प्लांट हेड विशाल बादशाह ने स्वागत किया. इस दौरान जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. यहां उन्होंने पूरे प्लांट को भी देखा और डेवलपमेंट जो चल रहा है, उस पर जोर दिया. उन्होंने मौजूदा बाजार के हालात पर जोर देते हुए कई सारे टिप्स भी दिये और कहा कि इस तरह के संकट से निबटने के लिए कंपनियों को तैयार रखना होगा. स्किल्ड मैनपावर के साथ कंपनियों द्वारा नये बाजारों की तलाश पर भी जोर देना होगा, जिसके तहत बाजार को और बेहतर बनाया जा सके.






