जमशेदपुर : टाटा संस की बोर्ड मीटिंग काफी दिनों के बाद मंगलवार को हुई. मुंबई के बांबे हाउस में आयोजित इस मीटिंग में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सभई 6 सदस्य मौजूद रहे. इसमें टाटा संस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के प्रमुख सह वाइस चेयरमैन नोएल टाटा, नान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेणु श्रीनिवासन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह ग्रुप सीएफओ सौरभ अग्रवाल, स्वतंत्र डायरेक्टर हरीश मनवानी और अनिता मारंगोली जार्ज भी मौजूद थे. इस बैठक में भविष्य के कारोबार में टाटा समूह का निवेश करने की रणनीति बनी. (नीचे भी पढ़े)
वहीं, आइपीओ लाने की भी सहमति बनी है. हालांकि, इसको लेकर टाटा समूह की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गयी है ना ही मीटिंग की जानकारी साझा की गयी है. सूत्रों के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक चली इस बैठक में सभी कंपनियों के कारोबार की समीक्षा की गयी. इसमें मुख्य तौर पर कंपनियों के घाटे और कर्ज को कम करने पर विचार किया गया. इसको लेकर क्या रणनीति बनायी जानी है, इसकी भी रुपरेखा तय की गयी. रतन टाटा के निधन के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी, जो कारोबारी लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था. (नीचे भी पढ़े)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur jail raid : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में डीसी और एसएसपी का छापा, हड़कंप
इस मीटिंग में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल के विस्तार पर चर्चा नहीं हुई. तय हुआ कि अगली बैठक 12 जून को होगी, जिसमें कई और मुद्दे पर चर्चा की जायेगी. बताया जाता है कि बैठक के बाद ना तो एन चंद्रशेखरन और ना ही नोएल टाटा ने कोई बातचीत की. इसके अलावा सारे डायरेक्टरों ने मुंह बंद ही रखा. बताया जाता है कि पिछले दिनों टाटा संस के डायरेक्टरों में आपसी खींचतान थी. इसको लेकर यह मीटिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी. इस दौरान यह बताया गया कि टाटा समूह के गैर सूचीबद्ध व्यवसायों में 10905 करोड़ रुपये का घाटा बीते वित्तीय वर्ष में दर्ज किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
यह घाटा 29 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशंका है. इसमें टाटा डिजिटल, टाटा इलेक्ट्रानिक्स वेंचर, एयर इंडिया जैसी कंपनियां शामिल है. इन सारी कंपनियों के घाटे को कैसे कम किया जा सकता है, वैसे सारे लिस्टेड कंपनियों का कारोबार को और मजबूत कैसे किया जाये, इस पर भी विचार हुआ. बताया जाता है कि इस बार की मीटिंग पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई.

















