
जमशेदपुर : टाटा स्टील में बदलाव का दौर चल रहा है. इसी बदलाव के बीच टाटा स्टील के स्वतंत्र निदेशक डॉ पीटर ब्लाउऑफ ने इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी अधिकारिक तौर पर टाटा स्टील द्वारा सेबी समेत अन्य एजेंसियों को दी गयी है. इसके तहत यह बताया गया है कि डॉ पीटर ब्लाउऑफ 13 जुलाई से कंपनी से अलग हो रहे है. वार्षिक आमसभा के बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा देने की घोषणा की. 5 जुलाई को यह जानकारी एजेंसियों को दी गयी है. डॉ पीटर ब्लाउऑफ टाटा स्टील से जुड़े हुए थे और टाटा स्टील यूरोप से उनका काफी जुड़ाव था. इसके बाद अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.
दूसरी ओर, टाटा स्टील के चीफ स्पेयर्स व सर्विसेज दिनकर आनंद रिटायर होने वाले है. करीब 38 साल तक कंपनी में योगदान देने के बाद वे 1 अगस्त से रिरटायर होने वाले है. उनकी जगह बदलाव करते हुए टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस स्टील मेकिंग संजय कुमार केडिया को चीफ स्पेयर्स एंड सर्विसेज नियुक्त कर दिया है. 15 जुलाई से उनकी पोस्टिंग की गयी है. इसी तरह कल्याण प्रसाद को अब चीफ मैकेनिकल मेंटनेंस स्टील मेकिंग बनाया गया है. वे संजय की जगह लेंनगे. कल्याण प्रसाद अभी चीफ मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस बनाया गया है. इसी तरह टाटा स्टील भूषण स्टील में भेजे गये श्रीनिवास राव कोटा को प्रोमोशन दिया गया है. वए इंटरव्यू क आधार पर टाटा स्टील भूषण स्टील के हेड इलेक्ट्रिकल व इंस्ट्रूमेंटेशन के पद परर प्रोमोशन दिया गया है. इसी तरह प्रकाश कुमार सिंह को सीनियर सोर्सिंग मैनेजर के पद से प्रोमोशन दिया गया है. उनको एसपीपीएल हेड प्रोक्योरमेंट के पद पर प्रोमोशन दिया गया है. उनको तीन साल के डेपुटेशन पर एसपीपीएल में भेजा गया है.



