
जमशेदपुर : टाटा स्टील के डॉक्टर्स ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कई सवाल उठाये गये. इसके तहत टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर रहे करम अली खान ने कोरोना को लेकर किये जाने वाले कार्यों पर सवाल उठाया, जिस पर चिकित्सकों ने जवाब दिया कि टीएमएच कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है. इसको लेकर जितने भी अफवाह है, उससे लोगों को दूर रहने की जरूरत है. फेफड़ों से लेकर शरीर के सारे अंगों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. इस कारण लोगों को जरूरी है कि इससे बचने की जरूरत है. इसको लेकर सारे फवाह से बचने की जरूरत है और भयमुक्त होकर टीएमएच में इलाज कराया जा सकता है. एक अन्य सवाल के जवाब में सवाल पूछा गया कि कैसे दिल को बचाया जा सकता है. इस पर यह बताया गया कि बात बिलकुल सही है कि दिल के रोगियों को सबसे पहले कोरोना से बचने की जरूरत है जबकि लोगों को व्यायाम करने की जरूरत है. योगा नियमित रुप से करें, खान पान सही रखें, बाहरी जंकफूड से बचें तब जाकर आपका दिल भी स्वस्थ्य रह सकता है. इस दौरान यह भी सवाल उठाया गया कि टीएमएच के मेन गेट के सामने से होकर गुजरने वाला रोड जाम रहता है. इसके तहत यह कहा गया कि वहां बेवजह जाम लगाने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा, जिसके लिए रणनीति तैयार की गयी है.




