
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा है कि वे लोग अगर पीएफ, इपीएस, सीएमपीएफ या ग्रेच्युटी का लाभ को जारी रखना चाहते है तो वे लोग अपना आधार कार्ड से सारे सुविधाओं को लिंक करा दें. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक सरकुलर जारी किया है. यह बताया गया है कि भारत सरकार ने 29 सितंबर 2020 को जारी किये गये आदेश में कहा था कि हर हाल में इन सारे सामाजिक सुरक्षा वाले कार्यों के लिए सबको जरूरी है कि आधार को लिंक किया जाये. इसके बावजूद कई लोगों ने इसको लिंक नहीं किया है. ऐसे में कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा गया है कि वे लोग भी ऑनलाइन अपने सारे पीएफ, इपीएस, सीएमपीएफ और ग्रेच्यूटी को आधार से लिंक कर दें. इसके लिए लोगों को ढ़नलाइन सिस्टम की जानकारी दी गयी है. 31 दिसंबर तक आधार को सारे कर्मचारियों और अधिकारियों को लिंक कर लेने को कहा गया है. इसके लिए मैनुअल जारी किया गया है. सारे कर्मचारी और अधिकारी टाटा स्टील के अपने आंतरिक वेपसाइट इंट्रानेट के जरिये इसको लिंक करने की सुविधा दी गयी है. इसके लिए अधिकारियों को ऐसे कंप्यूटर पर जाना होगाIntranet>Employee Self Help> Steel Hive > Compensation > Bank, Personal ID and Statute Forms में जाना होगा और फिर आधार से लिंक करने के लिए https://tsmag.tatasteel.co.in/sap/bc/ui5_ui5/sap/ztsl_bankpan/index.html में जाकर अपना इंट्री करना होगा. कर्मचारियों को अपनी इंट्री ऐसे करना होगा–Intranet> Employee Self Help>SAP Fiori >Payroll Reports> Bank, Personal ID and Statute Forms पर जाने के बाद https://tsmag.tatasteel.co.in/sap/bc/ui5_ui5/ui2/ushell/shells/abap/FioriLaunchpad.html?saml2=disabled&sap-client=600&sap-language=EN#ZBANKPAN_SEM_NOPR-display पर जाकर इंट्री करना होगा. अगर फिर भी किसी को दिक्कत हो तो कर्मचारी या अधिकारी आइटी के हेल्पडेस्ट IT_helpdesk@tatasteel.com पर मेल कर या 06576647070 पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते है.





