जमशेदपुर : टाटा स्टील एचआरबीपी स्टील के नये चीफ यशवंत कुमार पाण्डेय अपनी टीम के हेड एचआरबीपी एसेट एवं इनर्जी मैनेजमेन्ट टीएसजे दिनेश अग्रवाल एवं हेड एचआरबीपी ऑपरेशन एवं मैनुफैक्चरींग लौंग प्रोडक्ट अवीक चटर्जी के साथ एक शिष्टाचार भेंट हेतु यूनियन कार्यालय पहुंचे. यूनियन कार्यालय के कान्फ्रेन्स रुम में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक हुई. इस बैठक का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने की. सर्वप्रथम संजीव कुमार चौधरी ने टाटा स्टील एचआरबीपी स्टील के नये चीफ यशवंत कुमार पाण्डेय को एक पुष्प गुच्छ भेंट की एवं उनका कुशलक्षेम पूछा तथा टाटा स्टील कालिंगानगर प्लांट के बारे में श्री पाण्डेय से विस्तृत जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)
विदित हो कि यशवंत कुमार पाण्डेय इसके पहले टाटा स्टील कालिंगानगर प्लांट के चीफ एचआरबीपी के पद पर कार्यरत थे. इसके उपरांत अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह एवं सभी यूनियन पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे भी श्री पाण्डेय से टाटा स्टील के कार्यकलापों एवं उनके अनुभवों का आदान-प्रदान करें. इसके पश्चात चीफ एचआरबीपी स्टील टीएसजे यशवंत कुमार पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्वप्रथम टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं उनकी पूरी टीम को यूनियन के 105 वर्षो के लंबे समय के पूरे होनें पर ढेर सारी बधाई दी. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही टाटा स्टील एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्वाइंट कन्सलटेशन को एक मिसाल के रुप में पेश की तथा उन्होने यह भी कहा की इससे हमें भी कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. इस पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सर्वप्रथम टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील प्रबंधन के द्वारा 1956 के उन एग्रीमेंट को मिल का पत्थर बताया साथ ही उन एग्रीमेंट में शामिल यूनियन एवं प्रबंधन के पूर्वजो को विषेष रुप से धन्यवाद दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे आदि उपस्थित थें.














