जमशेदपुर : वैश्विक युद्ध का प्रतिकूल असर पड़ने लगा है. वैश्विक हालात को देखते हुए टाटा स्टील ने एलपीजी की कमी को देखते हुए कैंटीन में अपने बड़े बदलाव किये है. इसके तहत तय किया है कि सिर्फ 6 ऐसे किचेन में ही खाना तैयार होगा, जहां कार्बन डायॉक्साइड (सीओ) के माध्यम से खाना बनता है. इसके अलावा तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक नाश्ता, दोपहर का खाना और रात के भोजन में रोटी नहीं मिलेगा, इसका आदेश जारी कर दिया गया है. इसको लेकर नया मेनू भी जारी कर दिया गया है. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में 12 कैंटीन का किचेन चलता है, जिसमें से 6 में कार्बन डायॉक्साइड आधारित किचेन है. तय किया गया है कि सिर्फ कार्बन डायॉक्साइड आधारित किचेन ही संचालित होंगे. रोटी का सेवा बिलकुल नहीं होगा. लोड को कम करने के लिए मेमू बदला गया है ताकि कम से कम खाना में चलाया जा सके. इसको लेकर टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कैंटीन व कांट्रैक्टर्स सेल की हेड एचआरएम एमिनिटीज रिचा केडिया ने आदेश जारी किया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के कैंटीन का नया मेनू :
दिन—–सुबह का नाश्ता——-दोपहर का खाना———-शाम का नाश्ता—–रात का खाना
सोमवार—–उपमा, पुरी सब्जी, मिक्स वेज, सेवई—-अरहर दाल, सादा चावल, काबुली चना की सब्जी, आलू गोभी की सब्जी, बूंदी रायता, ग्रीन चटनी—-चनाचुर, बुंदिया, मीठा ब्रेड, चाय—–सादा चावल, दाल तड़का, आलू बैगन बड़ी की सब्जी, बूंदी रायता, आचार
मंगलवार—–इडली, पुरी पटल पालक और आलू की सब्जी, जलेबी—–मिक्स दाल, सादा चावल, गोभी आलू मटर की सब्जी, बंधागोभी मटर और आलू की सब्जी, बूंदी रायता, आचार—-चूड़ा बादाम सेव, लड्डू, मीठा ब्रेड व चाय—-दाल पुरी, आलू टमाटर हरा मटर की सब्जी, खीर, आचार
बुधवार—-उपमा, पुरी लौकी चना दाल की सब्जी, मेही दाना—-खिचड़ी चोखा पापड़, सादा दही, चटनी—सेव बुंदिया, मीठा ब्रेड, चाय—–सादा चावल, चना दाल, आलू गाजर बंदागोभी की सब्जी, चटनी, आचार
गुरुवार—उपमा पुरी काबुली चना की सब्जी, बूंदिया—–चना दाल नारियल डला हुआ, आलू बैगन बड़ी की सब्जी, आलू बींस टमाटर की सब्जी, खीर, ग्रीन सलाद—प्याज पकौड़ा, बुंदिया, मीठा ब्रेड व चाय—-सत्तु पुरी, बंधागोभी हरा मटर की सब्जी , सेवई
शुक्रवार—इडली पुरी मिक्स वेज, खीर—अरहर मुंग दाल, सादा चावल, फूलगोभी आलू मटर की सब्जी, बींस गाजर मटर और आलू की सब्जी, बूंदी रायता, आचार—-सेव बुंदिया, मीठा ब्रेड और चाय—-सादा चावल, दाल मखनी, लौकी चना दाल की सब्जी, ग्रीन सलाद और आचार
शनिवार—उपमा और पुरी आलू गोभी की सब्जी, जलेबी—-खिचड़ी, चोखा, पापड़, सादा दही, चटनी—-चुड़ा बादाम सेव, लड्डू, मीठा ब्रेड और चाय—-दाल पुरी, आलू चना की सब्जी, खीर, आचार
रविवार—इडली, पुरी, पटल पालक आलू की सब्जी, सेवई—मिक्स दाल, सादा चावल, मिक्स वेज, बिंस गाजर मटर और आलू की सब्जी, बुंदी रायता, आचार—निमकी, मेही दाना, मीठा ब्रेड, चाय—-सादा चावल, काबुली चना ग्रेवी वेज सब्जी , तड़का दाल, आलू बंधागोभी की सब्जी, सादा दही और आचार







