जमशेदपुर : टाटा स्टील में हो रहे हादसों को रोकने के लिए टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने अहम कदम उठाये है. इसको लेकर कंपनी की सर्वोच्च सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है. इसके अलावा कई सारे ऑडिट कमेटी बनायी गयी है. सेफ्टी ट्रेनिंग व कम्यूनिकेशन स्टीयरिंग कमेटी के चेयरपर्सन वीपी सेफ्टी राजीव मंगल है जबकि वैकल्पिक चेयरपर्सन वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु होंगे. संयोजक हेड प्लानिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर कुमुत लता सिंह और वैकल्पिक संयोजक सीनियर एरिया मैनेजर कारपोरेट सर्विसेज सेफ्टी सुकेश कुमार झा बनाये गये है. चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर जया सिंह पांडा, खपोली के प्लांट हेड एक्जीक्यूटिव कपिल मोदी, जीएम डिजाइन व इंजीनियरिंग मनीष कुमार सिंह, चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिंह, चीफ ब्लास्ट फर्नेस पदमपाल, एफएएमडी इआइसी पंकज कुमार सतीजा, चीफ सेफ्टी रॉ मैटेरियल सरोज कुमार बनर्जी, चीफ कारपोरेट कम्यूनिकेश़ सर्वेश कुमार, चीफ ऑफ मैकेनिकल मेंटनेंस वेद प्रकाश ठाकुर सदस्य बनाये गये है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह सेफ्टी स्टैंडर्ड रिव्यू कमेटी बनायी गयी है, जिसके चेयरपर्सन चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा को बनाया गया है. संयोजक सीनियर एरिया मैनेजर ट्रेनिंग व इंप्रुव टाटा स्टील जमशेदपुर अंजली घोष बनाये गये है. चीफ नोवामुंडी डी विजयेंद्र, चीफ ऑफ मैकेनिकल मेंटेनेंस मेरामंडली एन राजेश कुमार, चीफ प्रोसेस सेफ्टी राणादीप दास, हेड मेंटेनेंस सोल्यूशन रवि प्रकाश, चीफ आयरन मेकिंग इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस सौरभ गोयल और चीफ जामाडोबा सुब्रत दास बनाये गये है. यह कमेटी कंपनी की सुरक्षा पर फोकस करेगा.



