• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 11, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tayo rolls hearing – एनसीएलएटी में हुई टायो के कर्मचारियों के पीएफ मामले की सुनवाई, मजदूरों की दलील पर मैनेजमेंट की बंधी घिघी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : शुक्रवार को एनसीएलएटी के जुडिशियल सदस्य रोहित कपूर और तकनीकी सदस्य बलराज जोशी की एनसीएलटी बेंच में रिजोल्यूशन प्रोफेशनल और टायो के निलम्बित निदेशकों द्वारा मजदूरों के पीएफ का भुगतान नहीं करने के मामले में मजदूरों द्वारा दायर अवमानना और कार्यान्वयन पिटीशन पर सुनवाई हुई. ज्ञातव्य है कि एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने फरवरी 2021 और एनसीएलएटी ने अप्रैल 2021 में रिजोल्यूशन प्रोफेशनल और टायो के निलम्बित निदेशकों को मजदूरों के पीएफ का अविलंब भुगतान करने को कहा था लेकिन रिजोल्यूशन प्रोफेशनल और टायो के निलम्बित निदेशकों ने मजदूरों के पीएफ का आज तक भुगतान नहीं किया है. (नीचे भी पढ़ें)

मजदूरों के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने बेच को बताया कि रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने मजदूरों को कहा है कि वे मजदूरों का पीएफ का पैसा टाटा के ट्रस्ट के नियमों का अनुसार देंगे जबकि जेट एयरवेज के मामले में एनसीएलएटी ने यह साफ साफ कहा है कि मजदूरों का पीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन का पैसा आईबीसी की धारा 36 के तहत टायो कंपनी की परिसमापन संपत्ति नहीं है. अतः आईबीसी की धारा 18 के तहत रिजोल्यूशन प्रोफेशनल उन पैसों को अपने नियंत्रण में नहीं ले सकता. अधिवक्ता ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने एनसीएलएटी के उक्त आदेश के खिलाफ एसएलपी निरस्त कर चुकी है. अतः टायो मैनेजमेंट और रिजोल्यूशन प्रोफेशनल दोनों ने मजदूरों के पैसों को हपड़ कर गैरकानूनी तरीके से उसे अपने नियंत्रण में रखा है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया. ज्ञातव्य यह भी है कि रिजोल्यूशन प्रोफेशनल अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद टाटा स्टील के एजेंट के तौर पर काम करना शुरू किया और रिजोल्यूशन प्रक्रिया का न केवल सत्यानाश कर दिया बल्कि टायो के निलम्बित निदेशकों के साथ मिलकर मजदूरों को धमकाना शुरू किया कि अगर मजदूर अपना पिटीशन वापस ले लें और टाटा स्टील को टायो की 350 एकड़ जमीन पर कब्जा करने दें तो वे मजदूरों के पीएफ का भुगतान करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इसके बाद मजदूरों के अधिवक्ता ने देनदारों की समिति से झारखंड बिजली को बाहर निकालने और मजदूरों को अधिकतम वोटिंग अधिकार दिये जाने की मांग पर दायर याचिका पर बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि माननीय बेंच ने मोरेटोरियम आदेश पारित करते समय मजदूरों के 24 करोड़ रूपये की लेनदारी मंजूर की थी जिसे पहले रिजोल्युशन प्रोफेशनल ने घटाकर 20 करोड़ कर दिया और वोटिंग अधिकार 32 फीसदी तय किया जबकि झारखंड बिजली को 72 फीसदी वोटिंग अधिकार दिये. नये रिजोल्यूशन प्रोफेशनल अनीस अग्रवाल ने उससे बड़ा फर्जीवाड़ा करते हुए झारखंड बिजली का वोटिंग अधिकार 90 फीसदी कर दिया और मजदूरों का 7 फीसदी और इस तरह मजदूरों को टायो के रिजोल्यूशन प्रक्रिया से टाटा का हित साधने के लिए बाहर कर दिया. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के 15 अप्रैल 2009 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के उक्त आदेश के चलते झारखंड बिजली की देनदारी का डिफाल्ट 2009 में हुआ है जो तीन साल के बाद आईबीसी के धारा 238ए के तहत परिसीमा वर्जित है. अतः 5 अप्रैल 2019 को जब मोराटोरियम आदेश पारित हुआ उस दिन झारखंड बिजली की कोई लेनदारी नहीं थी. अतः झारखंड बिजली को लेनदारों की समिति से बाहर निकाला जाये. उन्होंने कहा कि यह आईबीबीआई के दिशा निर्देशों के तहत भी सही है. (नीचे भी पढ़ें)

समयाभाव के चलते इस और टायो की जमीन के मामले सहित अन्य पिटीशनों पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. अगली सुनवाई 23 मार्च 2023 को मुकर्रर की गयी है जिस दिन मजदूरों के लिए अधिवक्ता अपनी जिरह पूरी करेंगे. ज्ञातव्य है कि जमीन के मामले में मजदूरों द्वारा दायर आवेदन के खिलाफ दायर अपने हलफनामे में रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने कहा है कि टायो की 350 एकड़ जमीन में से 300 एकड़ टाटा स्टील की है और सिर्फ 50 एकड़ जमीन टायो की है. इससे स्पष्ट है कि टाटा स्टील अपने कुत्सित इरादे के तहत जब कानूनी तौर पर टायो की 350 एकड़ जमीन पर कब्जा नहीं कर सकी तब उसने पहले रिजोल्यूशन प्रोफेशनल विनीता अग्रवाल को अपने पक्ष में किया और विनीता अग्रवाल को मजदूरों द्वारा हटाने के बाद नये रिजोल्यूशन प्रोफेशनल अनीश अग्रवाल को क्विड प्रो क्वो यानी ‘कुछ के लिए कुछ’ (यह एक ऐसी स्थिति की व्याख्या करता है जब दो पक्ष वस्तुओं या सेवाओं के परस्पर आदान प्रदान के लिए एक आपसी समझौता करते हैं) के आधार पर अपने पक्ष में कर लिया और रिजोल्यूशन प्रोफेशनल से यह फर्जी हलफनामा दायर करवाया है. (नीचे भी पढ़ें)

सुनवाई के दौरान मजदूरों के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने बेंच को बताया कि अब तक 190 कामगारों के आवेदन में से सिर्फ 15 कामगारों का भुगतान किया गया है और बाकी को गैरवाजिब तरीके से टाल-मटोल की रणनीति द्वारा उनके भविष्य निधि राशि के भुगतान को रोक दिया गया है. ज्ञातव्य है कि रिजोल्यूशन प्रोफेशनल को पीएफ का भुगतान करने के बाद भी टायो के निलम्बित निदेशकों ने अनाधिकार मजदूरों को आवेदन पत्र देने, वेबसाइट पर लोगिन करने जैसे फर्जी आदेश दिये जो मजदूर नहीं कर सके. उन आवेदनों में निलम्बित निदेशकों ने कर्मचारियों से आवेदन के अंतिम पारा में हैरान करने वाली उद्घोषणा लिखवायी कि ‘मैं घोषणा करता हूं की मैं 2016 अक्टूबर से बेरोजगार हैं. मजदूरों की तरफ से अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव और चार्टर्ड अकाउंटेंट रमेश कुशवाहा ने जिरह किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में

May 29, 2026
Next Post

Tata steel two department reorganization - टाटा स्टील के दो विभाग का हुआ रिऑर्गेनाइजेशन , कर्मचारियों की नौकरी यूनियन ने बचा ली, 1. एस्टेट विभाग में यह हुआ फैसला, 2. सीएसआर में भी हुआ समझौता

Tatanagar howrah railway accident : टाटानगर-हावड़ा मेन लाइन पर बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी बेपटरी होते ही दूसरे मालगाड़ी से टकराई, कई ट्रेनें फंसी

Jamshedpur domuhani ghat : सोनारी दोमुहानी तट पर नागा साधुओं ने की शाही स्नान, शाम को बनारस के तर्ज पर होगी गंगा आरती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural hungama in gramsabha : पटमदा के ओड़िया पंचायत में खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्रामसभा में हंगामा, प्रस्ताव के समर्थन एवं विरोध को लेकर बनी तनाव की स्थिति, माहौल खराब होता देख बीडीओ के प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को शांत कराया

jamshedpur woman struggle for justice : जुगसलाई की महिला पर पति और ससुरालवालों ने कर दिया जानलेवा हमला, एफआइआर के बाद भी अब तक नहीं मिला न्याय, देखिये – video

Jamshedpur poet wins national award : जमशेदपुर के शैलेंद्र पांडेय शैल को अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार, गजल संग्रह आईने के जाविये के लिए मध्य प्रदेश सरकार करेगी पुरस्कृत  

jamshedpur bjp : बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

Jharkhand medininagar dc review meeting : पलामू डीसी ने की जिला आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा, अनुपस्थित राइस मिलर्स को किया गया शो कॉज

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural hungama in gramsabha : पटमदा के ओड़िया पंचायत में खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्रामसभा में हंगामा, प्रस्ताव के समर्थन एवं विरोध को लेकर बनी तनाव की स्थिति, माहौल खराब होता देख बीडीओ के प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को शांत कराया

jamshedpur woman struggle for justice : जुगसलाई की महिला पर पति और ससुरालवालों ने कर दिया जानलेवा हमला, एफआइआर के बाद भी अब तक नहीं मिला न्याय, देखिये – video

Jamshedpur poet wins national award : जमशेदपुर के शैलेंद्र पांडेय शैल को अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार, गजल संग्रह आईने के जाविये के लिए मध्य प्रदेश सरकार करेगी पुरस्कृत  

jamshedpur bjp : बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

Jharkhand medininagar dc review meeting : पलामू डीसी ने की जिला आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा, अनुपस्थित राइस मिलर्स को किया गया शो कॉज

saraikela kharsawan sports- सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ 1 जुलाई से, 25 टीमें ले रही है हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News