चाईबासा : झारखंड राज्य से सटे ओडिशा सीमावर्ती के चंपुआ थाना अंतर्गत केरला इंग्लि मीडियम स्कूल के हॉस्टल में 10वीं वे छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलते ही हॉस्टल में अफरा तफरी मच गयी. वहीं छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे के आस पास की बताई जा रही है. मृतक खरसावां प्रखंड के कोचा गांव का रहने वाला था. घटना में सीसीटीवी फुटेज भी साने आयी है. घटना में साफ दिख रहा है कि छात्र कमरे से निकलकर खिड़की की ओर बढ़ता है और दूसरे छात्रों के देखते ही देखते वह नीचे कूद जाता है. फिलहाल छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. वहीं चंपुआ पुलिस एवं प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल असपताल भेज दी है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.



