
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थानान्तर्गत रांची टाटा- मुख्य मार्ग पर दिरलांग के पास 35 वर्षीय विकास कुमार गुप्ता का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हुआ. वह रांची के डोरंडा का रहनेवाला था और बीते छह दिन पहले अपने ससुराल चौका आया था. जहां एक्सीडेंट में उसकी मौत की बात कही जा रही है, लेकिन मृतक के कपड़े के कुछ हिस्से जलने के कारण मामला संदिग्ध दिख रहा है. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पहले हत्या की गयी तथा फिर सड़क शव को फेंककर दुर्घटना का रुप दिया गया. पूरी स्थिति के बीच पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर जांच में जुटी है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





