
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले में रफ्तार का कहर एकबार फिर से देखने को मिला. जहां मंगलवार को टाटा- कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी बाबुडीह मोड़ के समीप बाईक सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया युवक की स्थिती गंभीर बनी हुई है. उसके सर में गंभीर चोटें आयी हैं. बताया जाता है कि युवक रेव कर्मी है और टाटानगर से ड्यूटी के बाद अपने गांव उपर दुगनी लौट रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईक संख्या JHO22C- 5082 सवार युवक गुरूपदो महतो उपर दुगनी गांव का रहनेवाला है और बाईक से टाटा की ओर से लौट रहा था, और अपने गांव उपर दुगनी जाने के लिए बाबुडीह मोड़ के पास बाईक मोड़ रहा था कि अचान कांड्रा की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या JHO5AC- 9668 की चपेट में आ गया. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बनी हुई है. आपको बता दें कि टाटा- कांड्रा- सरायकेला- चाईबासा मार्ग पर सफर करना इन दिनों जोखिमों भरा हो गया है. जहां हर दिन इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार. बीते दस महीने के भीतर 128 सड़क दुर्घटाएं हुई हैं, जिसमें 80 लोगों ने जान गंवाई है.

राजनगर में पिकअप वैन पलटी, 12 लोग घायल
सरयाकेला-खरसावां जिले के नारायण पट्टी गांव के पास टेम्पो के उलट जाने से 12 लोग घायल हो गये. सारे लोग बंगाल से काम कर लौट रहे थे कि वे लोग हादसे के शिकार हो गये. घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है. बंगाल से लौटते हुए हादसे के शिकायर हो गये थे. सारे लोग घायल हो गये है, जिनको राजनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.







