
जमशेदपुर : यह कलयुग है साहब, जिस मां को लोग अपने सिर आंखों में बैठाते है, ऐसे भी कुपुत और बहु है, जो अपनी सास और मां का जीना हराम कर देती है. ऐसा ही केस सामने आया है बागबेड़ा रोड नंबर दो निवासी 80 साल की महिला उमा देवी का. उमा देवी अपने मकान में रहती है. उनके साथ उनका छोटा बेटा धीरज कुमार सिंह और बेटी सीता सिंह अपने बच्चों के साथ रहती है.
उन्होंने जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस आकर शिकायत की कि उनकी बहु ममता सिंह द्वारा उनके घर पर कब्जा जमाना चाहती है, जो उनके नाम पर है, जिसके लिए लगातार उनका शोसन किया जा रहा है. ममता सिंह द्वारा अपनी बेटी शालिनी, सिल्की, प्रेरणा समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट भी करती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







