
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर में मारपीट और छिनतई की घटना सामने आयी है. घटना 15 अप्रैल की शाम 4.40 बजे की है. नितेश तिवारी ने इसको लेकर सोनारी थाना में एक एफआइआर लिखित तौर पर दिया है, जिसमें उसने कहा है कि वह निजी कार्य से गुदड़ी बाजार जा रहा था. जहां ब्रजेश सिंह उर्फ अवनीश सिंह उर्फ लोटा और रोशन सिंह ने उनके पहले मारपीट की. रामा स्टोर के पास ुसको रोककर पहले पिटाई की, फिर उसकी जेब में रखे 2500 रुपये और गले की चेन छीन लिया. श्री तिवारी ने बताया कि अवनीश सिंह उर्फ लोटा व अन्य एक युवक रोशन सिंह ने उसे ग्वाला बस्ती के रामा स्टोर सरकारी स्टोर के पास रोककर उसके जेब से 2500 रुपये और गले की चेन छीन लिये. जब उसने विरोध किया तो रोशन सिंह ने उसे चाकू दिखाकर डराने लगा. कुछ देर बाद उसने रॉड से उसकी पिटाई कर दी. इससे वह घायल हो गया और बेहोश हो गया. जब उसे होश आया तो वह अपने घर पहुंचा. घर पहुंचकर उसने सोनारी थाना में फोन किया. फिर पीसीआर की गाड़ी से उसे थाना लाया गया और बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम भेज दिया गया है.




