जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गाड़ीवान पट्टी के रहने वाले युवक मोहम्मद मोनू के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है. रविवार को हुई इस मारपीट के मामले में मोनू की मां रेहाना बेगम ने परसूडीह थाने में शिकायत की है. रेहाना बेगम ने परसुडीह थाना प्रभारी को बताया कि उनका बेटा मोनू कुछ काम से जा रहा था. तभी राजू, छोटू, निशू, राजा, दिलशाद, लाला और सलीम लाठी, हाकी, बैट और चेन से मोनू को पीटने लगे. (नीचे भी पढ़ें)
मोनू घर की तरफ भागा और अपने घर में घुस गया. मारपीट करने वाले बदमाश मोनू के घर में घुस गए और बीच-बचाव करने पहुंची रेहाना की मां और रेहाना की मौसी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. शिकायत के बाद पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.















