जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने अमानत में खयानत करने के फरार आरोपी के घर रविवार को इश्तेहार चिपकाया है. आरोपी अब्दुल रहीम सरायकेला खरसावां जिले के कपाली के अलबेला गार्डन के पास का रहने वाला है. कदमा थाना पुलिस के अधिकारी अलबेला गार्डन स्थित अब्दुल रहीम के घर पहुंचे और वहां इश्तेहार चिपकाया. परिवार के लोगों से कहा कि वह अब्दुल रहीम को हाजिर कर दें. वरना, उनके खिलाफ कुर्की व जब्ती की कार्रवाई होगी.
















