चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के बेंद गांव में रविवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से ग्राम वन प्रबंधन इको विकास समिति का गठन किय गया. इसके लिए रेंजर दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, विधायक समीर महंती ने कहा कि जंगल बचेगा तो जीवन बचेगा. जंगल से ही खनिज, पानी, वातावरण एवं सृष्टि है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि उन्हें जितनी खुशी विधायक बनने से नहीं हुई थी उससे अधिक खुशी आज उन्हें वन प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनने पर हो रही है. श्री महंती ने लोगों का मिल कर गांव के जंगलों की सुरक्षा कर क्षेत्र के लिए मिसाल कायम करने के लिए आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज जंगलों की कटाई के कारण ही वायु प्रदूषण, असमय बारिश, पेय जल की समस्या समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए वनों की सुरक्षा को जरूरी बताते हुए कहा कि वनों का संरक्षण करना भी हमारा धर्म है. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur accident : टाटा पटमदा सड़क पर हादसा, महिला समेत बाइक सवार घायल
बैठक को संबोधित करते हुए डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि ग्राम वन प्रबंधन समिति वर्ष 2000 से है, परंतु समिति के नेतृत्व में विकास नहीं कर पाये हैं. कुछ कमियों के कारण समिति सशक्त नहीं रही है. उन्होंने कहा कि विभाग उन कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए ग्राम वन प्रबंधन समिति को वनोत्पादों के जरिये रोजगार देने की दिशा में पहल किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि आज ग्रामीण रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं. ग्राम वन प्रबंधन समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य ही लोगों को वन संरक्षण करने के साथ-साथ ही ग्रामीणों को वनोपजों के जरिये रोजगार से जोड़ना है. (नीचे भी पढ़ें)
रेंजर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जंगल है तो हम हैं. जंगल की सुरक्षा की मुहिम में आप सब विभाग का सहयोग करें, बिना जनता के सहयोग के जंगल की सुरक्षा संभव नहीं है. ग्राम वन प्रबंधन सह इको विकास समिति का गठन किया जाएगा, ताकि सरकार की ओर से समिति के सहयोग से विकास कार्य कराये जा सकें. बेंद पंचायत ग्राम वन प्रबंधन समिति के लिए विधायक समीर महंती को अध्यक्ष एवं उप प्रमुख कविता साव को उपाध्यक्ष, रेंजर दिग्विजय सिंह को पदेन सचिव बनाया गया. बाकी सदस्यों का चुनाव बाद में बैठक कर किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक को उप प्रमुख कविता साव, पंसस बुबाई दास व अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. मौके पर मुखिया दशरथ हांसदा, बेंद पंचायत की उप मुखिया मामुनी सिंह सरदार, गौतम दास, समीर दास, पतित पावन दास, मोहन मैती, राकेश महंती,शुभदीप दास, विशाल बारिक, बलराम महतो,निर्मल महतो,पिटला दास,राणा मल्लिक, राजू कुमार, राम बास्के, बासु महतो समेत अन्य उपस्थित थे.















