चाकुलिया चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क किनारे वन क्षेत्र के सुनसुनिया साल जंगल में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी है. जंगल में लगी आग जमीन पर पड़े सूखे पत्तों के कारण तेजी से फैलती जा रही है. जंगल में लगी आग से साल पेड़ समेत जंगल के अन्य पेड़-पौधे झुलस गए हैं. साल जंगल में निकले साल के पौधें भी आग में झुलस कर नष्ट हो गये हैं. जंगल में लगी आग को समाचार लिखे जाने तक बुझाने की पहल भी नहीं हो पायी है. जंगल की आग की लपटों से वन्य प्राणी इधर उधर भागने पर मजबूर हो गये हैं.














