जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ की ओर से रविवार को जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल में नयी कमेटी का परिचय समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन हुआ. योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम की शुरुआत जय भवानी के जयकारे के साथ हुई. समारोह में जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. समारोह में शंभुनाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, नंदकिशोर सिंह, शिवशंकर सिंह, कन्हैया सिंह, कविता परमार एवं क्षत्रिय संघ के सारे सदस्य उपस्थित थे. समारोह में मुख्य रूप से क्षत्रिय समाज में सभी लोगों के हित पर चर्चा हुई, जिससे संगठन तथा समाज को और मजबूती मिले. मंच का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह ने किया.















