देवघर : सिने स्टार भाग्यश्री ने आज पूरी सुरक्षा के बीच बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की. गौरतलब है कि भाग्यश्री देवघर में निकलने वाले शिव बरात में शामिल होने आई हैं. भाग्यश्री ने देवघर आने एवं इतने विशाल शिव बरात में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया है. (नीचे भी पढ़ें)

बाबा नगरी देवघर में आयोजित शिव बरात में शिरकत करने पहुंचीं भाग्यश्री ने रविवार को भारी सुरक्षा के बीच बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महा शिवरात्रि के अवसर पर देवघर आना और इतने विशाल शिव बरात में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है.(नीचे भी पढ़ें)

भाग्यश्री ने कहा कि वह पहली बार देवघर आई हैं और यहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जो महसूस किया उससे लगा कि इस छोटे से शहर का तेजी से विकास हो रहा है. यहां के बाबा मंदिर और यहां की संस्कृति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए. देवघर जैसे पवित्र स्थान को विश्व प्रसिद्ध बनाना हम सबों का दायित्व है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में देवघर से निकलने वाली शिव बरात और भी व्यापक रूप लेगी. वैसे भी, उन्होंने कहा कि यहां की शिव बरात अद्भुत है.














