• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 30, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur murder mystery yet not solved – जमशेदपुर की एयर होस्टेस मौसमी चौधरी का 14 साल बाद भी नहीं सुलझ पायी गुत्थी, सिसकती मां ने अपनी बेटी को ऐसे दिया जन्मदिन पर श्रद्धांजलि

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : 28 फरवरी को मां तापसी चौधरी ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी की 31वीं जयंती मनायी गयी है. मौसमी जीवित होती तो कितनी धूम होती लेकिन मात्र 17 वर्ष की उम्र में ही वह असमय ही इस दुनिया से चली गई और आज भी मां का कलेजा फट जाता है. अपने खराब तबीयत की वजह से मां तापसी चौधरी ने सार्वजनिक जगह पर कई कार्यक्रम करने की बजाय इंडिया अंगेस्ट करप्शन के संयोजक राधाकांत ओझा के घर पर ही मौसमी के चित्र की पूजा कर, दीये जलाकर और शंख बजाकर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने मरते दम तक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया. सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत ओझा ने भी मौसमी के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़ें)

मौसमी कांड क्या है? – आहा संस्थान की ट्रेनी एयर होस्टेस मौसमी चौधरी को जमशेदपुर के मशहूर होटल सोनेट से 9 मई 2009 को संदिग्ध परिस्थितियों में टीएमएच लाया गया था जहां पहले आईसीयू फिर सीसीयू में इलाजरत रहने के बाद 20 मई को उसे मृत घोषित किया गया था. मां तापसी चौधरी ने बेटी के साथ होटल में दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था. मां का कहना था कि मौसमी की हत्या 9 मई 2009 को होटल सोनेट में ही कर दी गई थी और टीएमएच में तत्कालीन टाटा स्टील के वीपी पार्थो सेन गुप्ता के दबाव पर जबरन मौसमी के शव को रखा गया था. बाद में 20 मई को टीएमएच प्रबंधन ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मां का आरोप है कि होटल मालिक की पहुंच टाटा के अधिकारियों और पुलिस तक होने की वजह से पुलिस ने मामले की लीपापोती कर दी. बाद में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो-दो बार सीबीआई जांच हुई लेकिन न्याय नहीं मिला. मां ने आरोप लगाया है कि रसूखदार आरोपियों की वजह से सीबीआई भी बिक गई. मां को न्यायालय पर भरोसा है. मां का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राईवेट पार्टस पर चोट के निशान के जिक्र हैं जिसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को धारा 302 के तहत मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान के निर्देश दिए थे लेकिन सीबीआई ने लीपापोती की. उससे पहले पुलिस ने भी संदिग्ध हालत में भर्ती बताई गई मौसमी का न तो बयान लिया और न ही मेडिकल और अन्य जांच की. (नीचे भी पढ़ें)

डॉ प्रभात हत्याकांड से तार जुड़े
मां तापसी चौधरी का कहना है कि मौसमी कांड के तार टीएमएच की इमरजेंसी के तत्कालिक हेड डॉ प्रभात की हत्या से जुड़े हैं. मौसमी चौधरी की कथित तौर पर हत्या के छह महीने के भीतर टीएमएच की इमरजेंसी के हेड डॉ प्रभात की भी हत्या हो गई थी. मां का कहना है कि मौसमी को सबसे पहले टीएमएच के इमरजेंसी में लाया गया था जहां शव के दाखिले को डॉ प्रभात ने दाखिला लेने से इंकार कर दिया था. उसके बाद घटना को छुपाने के लिए तत्कालीन टाटा स्टील के वीपी पार्थो सेनगुप्ता के दबाव पर मौसमी को पहले आईसीयू और फिर सीसीयू में दाखिल कराया गया. तापसी चौधरी ने आरोप लगाया कि मौसमी किस हालत में टीएमएच लाई गई थी इसके अहम गवाह डॉ प्रभात थे जिस वजह से उनकी भी हत्या कर दी गई.

नहीं मिली सरकारी मदद : मां तापसी चौधरी को इस बात से तकलीफ हुई कि सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी ने उनकी बेटी को न्याय दिलाने में कोई मदद नहीं की. तापसी चौधरी ने सरयू राय और रघुवर दास के उन बयानों की कटिंग आज भी सहेजकर रखी है जिसमें उनलोगों ने कहा था कि मौसमी हत्याकांड के तार डॉ प्रभात हत्याकांड से जुड़े हैं. उसके अलावा तमाम अन्य सबूतों को लिए वह 14 सालों से न्याय की लड़ाई लड़ रही है. (नीचे भी पढ़ें)

सीबीआई का दबाव- दुर्घटना मान लिया जाए : मां तापसी चौधरी ने आरोप लगाया कि सीबीआई लगातार दबाव बना रही है कि वह अपनी बेटी के साथ हुई घटना को दुर्घटना मान ले और वैसा ही गवाही दे. लेकिन मां तापसी चौधरी ने मरते दम तक न्याय के लिए लड़ने के संकल्प को दोहराया है.

20 मई को मृत घोषित लेकिन मां तापसी 9 मई को ही मनाती है पुण्यतिथि : भले ही टीएमएच प्रबंधन ने 20 मई 2009 को मौसमी को मृत घोषित किया लेकिन मां तापसी 9 मई को ही पुण्यतिथि मनाती है. तापसी कहती हैं कि वे मरते दम तक इस बयान पर कायम रहेंगी कि 09 मई को ही मौसमी के साथ होटल में दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी और आईवाश करने के लिए होटल मालिक रवि पारिख और प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने टाटा स्टील के तत्कालीन वीपी पार्थो सेनगुप्ता की मदद से मौसमी के शव को 11 दिनों तक टीएमएच में रखा गया था. वहीं बिष्टुपुर थाने में होटल प्रबंधन ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया. जबकि तत्कालीन बिष्टुपुर थाना प्रभारी नीरज मिश्रा ने मौसमी कांड को लेकर कई दिनों तक न तो घटनास्थल का दौरा किया और न ही मौसमी की मां का बयान लेकर मामला दर्ज किया. तत्कालीन झारखंड हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्र ने कर्तव्य में लापरवाही को लेकर नीरज मिश्रा को निलंबित करने के आदेश दिए थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur border area police action : कपाली में गांजा की खरीद-बिक्री मामले में आरोपियों को भेजा गया जेल, नेटवर्किंग का पता लगाने में जुटी पुलिस
खबर

Jamshedpur border area police action : कपाली में गांजा की खरीद-बिक्री मामले में आरोपियों को भेजा गया जेल, नेटवर्किंग का पता लगाने में जुटी पुलिस

September 30, 2026
jamshedpur police action- बागबेड़ा पुलिस को मिली कामयाबी, हथियार व गांजा की खरीद- बिक्री के आरोपी ‘लेदा’ को धर दबोचा, 1.428 किलो गांजा, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व 10 हजार नकदी बरामद, देखिए video
खबर

jamshedpur police action- बागबेड़ा पुलिस को मिली कामयाबी, हथियार व गांजा की खरीद- बिक्री के आरोपी ‘लेदा’ को धर दबोचा, 1.428 किलो गांजा, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व 10 हजार नकदी बरामद, देखिए video

September 30, 2026
Jamshedpur bindal mall firing case : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग मामले में साजिशकर्ताओं ने गोली चलाने का राज बताया, जमशेदपुर पुलिस ने किया कांड का खुलासा, शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur bindal mall firing case : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग मामले में साजिशकर्ताओं ने गोली चलाने का राज बताया, जमशेदपुर पुलिस ने किया कांड का खुलासा, शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, देखिये – video

September 30, 2026
Next Post

Jamshedpur rural musabani two rapists arrested : मुसाबनी में युवती से दुष्कर्म मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, फरार तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी

Saraikela kandra peace committee meeting- होली व शब-ए-बरात को लेकर कांड्रा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

Saraikela Kapali peace committee meeting- होली व शब-ए- बरात को लेकर कपाली में शांति समिति की बैठक आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026

Jamshedpur police chase car : सीतारामडेरा में पुलिस चेकिंग को देखकर भाग रही कार का पुलिस ने किया पीछा, कई लोगों को किया घायल, फिर क्या हुआ, जाने

Jamshedpur police action – जमशेदपुर में तीन किलो गांजा के साथ दो पकड़ाए, 5.19 लाख नकद बरामद

Jharkhand yog teachers died in Vietnam : वियतनाम गये झारखंड के दो योग शिक्षकों की सड़क दुघर्टना में मौत, रांची व जमशेदपुर के रहने वाले थे दोनों

jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव को एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर, सरायकेला सदर अस्पताल में था इलाजरत, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police chase car : सीतारामडेरा में पुलिस चेकिंग को देखकर भाग रही कार का पुलिस ने किया पीछा, कई लोगों को किया घायल, फिर क्या हुआ, जाने

Jamshedpur police action – जमशेदपुर में तीन किलो गांजा के साथ दो पकड़ाए, 5.19 लाख नकद बरामद

Jharkhand yog teachers died in Vietnam : वियतनाम गये झारखंड के दो योग शिक्षकों की सड़क दुघर्टना में मौत, रांची व जमशेदपुर के रहने वाले थे दोनों

jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव को एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर, सरायकेला सदर अस्पताल में था इलाजरत, देखिये – video

jamshedpur potka crime : पोटका में सोनारी के रहने वाले दो रिकवरी एजेंटों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पिटाई

Jamshedpur sakchi peace committee meeting : साकची शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, सफाई, रोशनी और विसर्जन मार्ग को लेकर हुए कई अहम निर्णय, साकची के पूजा पंडालों में महिला-पुरुष पुलिसबल की होगी विशेष तैनाती

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News