
गुड़ाबांधा : गुड़ाबांदा प्रखंड की आंगरपारा पंचायत के पुनसिया गांव की दौरा कर भाजपा नेता समीर महंती ने ग्रामीणों संग बैठक की और गांव की समस्या से अवगत हुए. बैठक में श्री महंती ने कहा कि भाजपा सरकार जन-जन के विकास के प्रति सचेत है. सरकार कई योजनाएं पारित कर लोगों को लाभान्वित किया है. कहा कि अलग राज्य भाजपा की देन हैं. भाजपा ने राज्य दिया है, तो विकास कर लोगों को उनका हक और अधिकार भी देगी. कहा कि जनता संगठित होकर संगठन से जुड़े और क्षेत्र के विकास के लिए दोबारा भाजपा को सत्ता में लाये. बैठक में उप प्रमुख देवदत्त गिरि, उप मुखिया तरो किस्कू, रिंकू प्रधान, बीरबल बेरा, मनोज जाना, गोपाल बेरा, राजीव लंका, राजेश मिश्रा, राम चन्द्र मुंडा, ग्रामीण सुकलाल मुंडा, पंकज मुंडा, अशोक मुंडा कुनू मुंडा, जहरलाल मुंडा, लखीराम मुंडा, छुटू मुंडा, गौरांग मुंडा, खकन मुंडा, नवीन मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.



