जमशेदपुर : टाटा स्टील के उदयमान इंजीनियरों और जमशेदपुर के बिष्टुपुर एसएनटीआइ के ट्रेनीज के कई सारे प्रोजेक्ट को टेक एक्स की प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गयी है. इसका उदघाटन जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील की चीफ पीपुल्स ऑफिसर अतरई सान्याल, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस टेक एक्स प्रदर्शनी का उपायुक्त ने भ्रमण किया. इसमें कुल 35 प्रोजेक्ट लगाये गये है. टाटा स्टील के ट्रेनी और कर्मचारी, दूसरे ऑर्गनाइज़ेशन और बड़े एकेडमिक इंस्टीट्यूशन के प्रतिभागियों के साथ मिलकर इन रोमांचक प्रोजेक्ट्स को दिखा रहे हैं, जो संस्थापक दिवस की थीम “वन विज़न – वन टाटा स्टील” से जुड़े हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस साल की थीम को देखते हुए हमारे प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से 5 कैटेगरी पर फोकस्ड हैं. इसमें प्रोडक्टिविटी से संबंधित 10 प्रोजेक्ट, सस्टेनेबिलिटी का 6 प्रोजेक्ट, कॉस्ट का 4 प्रोजेक्ट, सेफ्टी का 8 प्रोजेक्ट, रिलायबिलिटी का 7 प्रोजेक्ट लगाया गया है. यह टेक एक्स प्रदर्शनी 5 मार्च तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक प्रदर्शित रहेगा.


















