जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा निवासी राजेश कुमार तिवारी के बैंक खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. राजेश कुमार तिवारी टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को उनके एसबीआई बैंक खाते से अचानक 80 हजार रुपये निकाल लिए गए. जब उन्होंने इस लेन-देन की जानकारी के लिए बैंक से संपर्क किया, तो पता चला कि रकम यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर की गई है.
राजेश का कहना है कि उन्होंने इस तरह का कोई भी भुगतान नहीं किया है और न ही किसी को अपने खाते की जानकारी साझा की है. घटना के बाद वे काफी चिंतित हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.















