जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए. यह शोभायात्रा जमशेदपुर शहर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाली गई थी, जिसमें पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक झांकियां निकाली निकाली गयी. शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में एक भक्तिमय वातावरण बना रहा और पूरा जमशेदपुर राममय नजर आया. शोभायात्रा में शामिल होकर अर्जुन मुंडा ने आम जनता से मुलाकात की एवं सभी को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें धर्म, मर्यादा और समाज सेवा की प्रेरणा देती है. रामनवमी का यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. इस अवसर पर मैं समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ. उन्होंने शोभायात्रा में भाग ले रहे सभी अखाड़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सांस्कृतिक योगदान के लिए बधाई दी और सराहना की. उनके साथ भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा क़ाली, जिला मंत्री जितेंद्र राय, रतन महतो, नानू मुंडा, गणेश सोलांकी,संजय गोराई एवम अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.



