गालूडीह: सालबनी स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम कर्ण के नेतृत्व में विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत छात्रों के बीच पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
पोस्टर मेंकिंग कार्यक्रम में सागर, वर्षा, दुर्गामणि, स्वीटी, सारंती, जयंती और सूमी सोरेन ने विश्व जनसंख्या दिवस 2025 थीम पर आकर्षक पोस्टर बनाकर जनसंख्या बढ़ोत्तरी से होने वाले समस्याओं को प्रस्तुत किया. वहीं,कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह, डायरेक्टर डॉ सुमंत सेन, और प्रो, परमीत सीट ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा लोगों को एक निष्पक्ष एवं आशावादी दुनिया में मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना था. मौके पर डॉ पूनम कुमारी ,नंदन दास, प्रो तारा महतो,श्यामोली दत्ता, प्रीति कुमारी,पूनम टुडू,अंगना सरकार आदि उपस्थित थे.



