चाकुलिया:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को चाकुलिया स्थित गौशाला में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है.(नीचे भी पढ़े)
वृक्ष हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं. फलदार एवं छायादार वृक्ष बारिश को आकर्षित करते हैं. वृक्षों से प्रकृति की नमी बनी रहती है. वृक्षों से प्राकृतिक संतुलन बनी रहती है. भारतीय संस्कृति में वृक्षारोपण को श्रेष्ठ धर्म माना गया है. डॉ गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष कम से कम 5 वृक्ष लगाने का आह्वान किया. इस मौके पर हरिसाधन मल्लिक, शतदल महतो, दिनेश सिंह, उत्तम मुर्मू, महादेव महतो, दिलीप पाल,चन्द्र देव महतो, चंचल मंडल, विजय सीट, मिंटू नंदी, दिपेश पलाई, राणा प्रताप गोप, वनमाली दास, परिमल दास, रोहित पति, मुन्ना भारती समेत अन्य उपस्थित थे.



