गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत टीजीएस गेट के पास शु्क्रवार की देर रात एक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में कार पर सवार कई घायल हो गए. बाद में घायलों के स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल भिजवाया.घटना के संबंध में बताया जाता है शुक्रवार देर रात टीजीएस गेट के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे स्ट्रीट पोल से टकरा गयी.जिससे कार में सवार कई लोग घायल हो गए. (नीचे भी पढ़े)
इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हलांकि हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे वाहन पर सवार लोगों को जान बच गयी. घटना का सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया. पुलिस इनोवा का जब्त कर थाने ले आयी है.







