जमशेदपुर : रांची के रॉयल सियन होटल में झारखंड बांग्ला-भाषी उन्नयन समिति की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बांग्ला भाषी प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में झारखंड में बांग्ला भाषा, शिक्षा तथा सांस्कृतिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा हुई. बैठक में बांग्ला भाषा की शिक्षा को संरक्षित रखने, राज्य में बांग्ला अकादमी की स्थापना, उच्च शिक्षा संस्थानों में बांग्ला विभागों को बंद किए जाने के प्रस्ताव का विरोध तथा बांग्ला को प्राप्त द्वितीय राजभाषा के दर्जे का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में व्यापक रूप से बोली जाने वाली बांग्ला भाषा के अस्तित्व एवं उसकी शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इस संबंध में वर्षों से सरकार के समक्ष विभिन्न माध्यमों से मांगें एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. इस स्थिति को देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर शीघ्र ही राज्यव्यापी जनआंदोलन प्रारंभ किया जाएगा. बैठक में झारखंड बांग्ला-भाषी उन्नयन समिति की राज्य कमेटी का गठन भी किया गया. इसमें पेट्रॉन के रूप में सिद्धार्थ घोष (रांची), देवज्योति पाल (पश्चिम सिंहभूम), मनोज सरकार (पूर्वी सिंहभूम) एवं सुकुमार बोस (पूर्वी सिंहभूम) को चुना गया. (नीचे भी पढ़ें)
चेयरमैन के रूप पमें धनबाद के अरूप चटर्जी, वाइस चेयरमैन के रूप में डॉ. दुर्गादास भंडारी (जामताड़ा), विश्वनाथ राय (पूर्वी सिंहभूम) को मनोनीत किया गया. पूर्वी सिंहभूम के अचिन्तम गुप्ता को अध्यक्ष, धनबाद की रीना मंडल को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में नीरज नाग (दुमका), विपुल गुप्ता (कोडरमा), दिलजॉय बोस (पूर्वी सिंहभूम), सेतंका सेन (रांची), साधुचरण पाल (घाटशिला), जगतज्योति रॉय (रांची), देबू बनर्जी (पश्चिमी सिंहभूम), सौविक भट्टाचार्य (हजारीबाग), डॉ. एन.सी. गांधी (देवघर) एवं पंकज तांती (गिरिडीह) का मनोनयन हुआ. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के राजेश राय को संपादक, पूर्वी सिंहभूम के तापस चटर्जी एवं पश्चिमी सिंहभूम के काबू दत्ता को संयुक्त संपादक चुना गया. सहायक संपादक के रूप में शिल्पी सरकार (पूर्वी सिंहभूम), सजल बनर्जी (रांची), सुशीत बरन चक्रवर्ती (दुमका), सुब्रत घोष, सनातन पाल (देवघर), अतनु बोस एवं कंचन कुमार मंडल का चयन हुआ. कोषाध्यक्ष विश्वनाथ घोष बनाए गए. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में साधना पाल (घाटशिला), चंडी चरण साव (बहरागोड़ा), नीलू दत्ता (घाटशिला), जाहर रक्षित (जमशेदपुर), असित चक्रवर्ती (जमशेदपुर), प्रशस्ति साहा (धनबाद), विजय दत्ता, बनमाली बनर्जी (बोड़ाम), सुबोध गोराई (जमशेदपुर) को चुना गया. बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि बांग्ला भाषा, शिक्षा एवं सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे झारखंड में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष समुदाय की मांगों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा.




