चाकुलिया: श्रावण माह में देवघर स्थित बाबा धाम में जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को चाकुलिया प्रखंड से 20 युवाओं का एक दल बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. युवाओं ने चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा धाम के लिए विभिन्न वाहनों से रवाना हुए.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि रविवार को वे सभी सुल्तानगंज से जल लेकर बाबाधाम के लिए निकलेंगे और बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना करेंगे. इस दल में महादेव महतो,अमृत पानी,संटू नायक,मंटू गोप,अमन कुमार,अनुराग रंजन, अभिषेक कुमार,विशाल पांडेय,रंजीत कुमार,रविशंकर सिंह,दिनेश सिंह,सायमंस कुमार समेत अन्य शामिल हैं.




