जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल के खिलाफ टाटा स्टील ने कार्रवाई की है. इस मामले को लेकर कंपनी प्रबंधन ने अतिक्रमण को लेकर जमीन की मापी की. जमीन की मापी के बाद पिछले दरवाजा को सील किया गया. इस दौरान अफरा तफरी मची रही. पीएम मॉल प्रबंधन को इससे पहले भी टाटा स्टील द्वारा 2.23 करोड़ रुपये का नोटिस दिया गया था. इस नोटिस के तहत सेस का बकाया का भुगतान करने की मांग की गयी है. हालांकि, यह कार्रवाई बकाया को लेकर नहीं की गयी. यह कार्रवाई जमीन की चौहद्दी से अधिक एरिया का इस्तेमाल करने को लेकर की गयी है. टाटा स्टील द्वारा अब तक इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के अधिकारियों ने शुक्रवार को पीएम मॉल में पहुंचकर जांच की. पूरे जमीन की मापी की. इसके बाद पीछे के दरवाजे को सील किया. लाल कपड़े से सीलिंग की गयी. बताया गया है कि पिछला दरवाजा नक्शा में नहीं है और गलत एरिया तरफ दरवाजा खोल दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

मापी में कितनी जमीन अतिरिक्त ली गयी है, इसका पता नहीं चल पाया है. इसको लेकर टाटा स्टील और पीएम मॉल प्रबंधन का पक्ष आना बाकि है.


















