• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur hospital allegation : मर्सी अस्पताल में नवजात की जान खतरे में डालने का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग, देखिए – video

अक्टूबर 9, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, राजनीति, स्वास्थ्य
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

 

https://sharpbharat.com/wp-content/uploads/2026/10/अस्पताल.mp4

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल के प्रबंधन एवं चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने, गंभीर स्थिति में नवजात को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराने और एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगा है. इस संबंध में बागबेड़ा क्षेत्र के निवासी राजेश सांडिल ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय चिकित्सकीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है. शिकायतकर्ता राजेश सांडिल के अनुसार, उनकी पत्नी नूपुर भंडारी गर्भवती थीं और मर्सी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि 3 अगस्त 2026 को शाम करीब छह बजे पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके मुताबिक, भर्ती के समय पत्नी की स्थिति सामान्य थी, लेकिन लगभग 30 मिनट बाद बीपी की दवा दिए जाने के पश्चात उनकी हालत बिगड़ने लगी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बीपी की शिकायत नहीं होने के बावजूद दवा दी गई और दवा के संबंध में पूछने पर उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. राजेश सांडिल का कहना है कि पत्नी की स्थिति गंभीर होने पर ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन उस समय अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं थी. उसी रात करीब 9:30 बजे ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया. शिकायत के अनुसार, प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति गंभीर हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि,

 

नवजात को टीएमएच रेफर करने के बावजूद एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल : शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर किया और आधे घंटे के भीतर वहां पहुंचाने की सलाह दी. राजेश सांडिल के अनुसार, उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस, ऑक्सीजन तथा डॉक्टर और नर्स की व्यवस्था करने का अनुरोध किया. इस पर कथित तौर पर प्रबंधन ने नवजात को निजी खर्च पर ले जाने की बात कही. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अस्पताल प्रबंधन ने एक पुरानी एंबुलेंस उपलब्ध कराई. नवजात को लेकर टीएमएच जाते समय एंबुलेंस में तेल नहीं था, जिसके कारण गोलमुरी स्थित पेट्रोल पंप पर रुककर तेल भरवाना पड़ा. शिकायतकर्ता का दावा है कि इस दौरान गंभीर रूप से बीमार नवजात को समय पर उपचार मिलने में बाधा उत्पन्न हुई. राजेश सांडिल के मुताबिक, टीएमएच पहुंचने पर वहां के चिकित्सकों ने नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार की आवश्यकता बताई. उन्होंने आरोप लगाया कि मर्सी अस्पताल में समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर रेफरल व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराए जाने से नवजात की जान जोखिम में पड़ सकती थी. (नीचे भी पढ़ें)

 

आदिवासी गरीब महिला के लिए नर्सरी सुविधा नहीं देने का आरोप : शिकायतकर्ता ने अस्पताल की नर्सरी सुविधा को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनके अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि साफ-सफाई के कारण नर्सरी बंद थी, जबकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि नर्सरी खुली होने के बावजूद उन्हें बताया गया कि वह केवल टीकाकरण (टीकाकरण के लिए) उपलब्ध है और आदिवासी गरीब महिला के नवजात के उपचार के लिए उपलब्ध नहीं थी. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

 

उपायुक्त के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर से उच्चस्तरीय जांच की मांग : राजेश सांडिल ने उपायुक्त के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मर्सी अस्पताल के प्रबंधन एवं संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने शिकायत में इलाज के दौरान कथित लापरवाही, नवजात को रेफर करने की प्रक्रिया, एंबुलेंस में ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा नर्सरी सेवा से जुड़े मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. शिकायत की प्रतिलिपि पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी को भी भेजी गई है.

संबंधित खबरें

  • टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि,9 अक्टूबर 2026
  • डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन, अंतिम दिन नशामुक्ति जागरूकता,9 अक्टूबर 2026
  • स्वर्गीय रतन टाटा की दूसरी पुण्यतिथि पर इया फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान, महान विभूति को9 अक्टूबर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: अस्पतालजमशेदपुर समाचारजिला प्रशासनमहिला
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur jail raid : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में डीसी और एसएसपी का छापा, हड़कंप
खबर

Jamshedpur jail raid : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में डीसी और एसएसपी का छापा, हड़कंप

नवम्बर 24, 2026
saraikela accident : गम्हरिया में खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, मौत
आदित्यपुर न्यूज़

saraikela accident : गम्हरिया में खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, मौत

नवम्बर 24, 2026
Jamshedpur accident : टाटा पटमदा सड़क पर हादसा, महिला समेत बाइक सवार घायल
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur accident : टाटा पटमदा सड़क पर हादसा, महिला समेत बाइक सवार घायल

नवम्बर 24, 2026
Next Post
west singhbhum ckp sdo inspection-चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एसडीओ ने किया निरीक्षण, गर्भवती को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी दिशा निर्देश

west singhbhum ckp sdo inspection-चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एसडीओ ने किया निरीक्षण, गर्भवती को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी दिशा निर्देश

West singhbhum pmsma inspection : चक्रधरपुर एसडीओ ने अनुमंडल अस्पताल में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का किया निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, हाई रिस्क मामलों की समय पर पहचान के दिये निर्देश

West singhbhum pmsma inspection : चक्रधरपुर एसडीओ ने अनुमंडल अस्पताल में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का किया निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, हाई रिस्क मामलों की समय पर पहचान के दिये निर्देश

Tata steel downstream product pay homage to ratan tata : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर याद किये गये रतन टाटा

Tata steel downstream product pay homage to ratan tata : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर याद किये गये रतन टाटा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ...

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव रविवार...

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक...

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के खरबंधा गांव निवासी आदित्य गोप, जो लगभग तीन वर्षों से चलने-फिरने में...

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों में पारंपरिक ‘बोइत...

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही का आरोप सामने आया है....

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में सोमवार को आवास योजना के तहत निर्मित लाभुकों के...

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा के बुनियादी ढांचे और बाहरी स्वरूप को बेहतर बनाने की दिशा में प्रबंधन कमेटी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suspected death : सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

Jamsheddpur girl blames father : टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

Jamshedpur rural public hearing in roam village : जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News