जमशेदपुर : कदमा स्थित डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एनएसएस यूनिट-1 की ओर से गोद लिए गए ग्राम धनचटानी में आयोजित विशेष शिविर शुक्रवार को नशामुक्ति जागरूकता, सामाजिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के साथ संपन्न हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
दिन की शुरुआत वीणापाणि हाई स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम से हुई. इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी, परीक्षा संचालिका डॉ सुरीन सिंह भुल्लर एवं बीरेन्द्र पांडेय के प्रतिनिधित्व में एनएसएस के 50 स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से विद्यालय के विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय के लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात विद्यालय परिसर में दो नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया. पहला नुक्कड़ नाटक मोबाइल की लत पर आधारित था, जिसके माध्यम से मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और उसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. दूसरा नुक्कड़ नाटक लैंगिक भेदभाव विषय पर प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी के साथ समान व्यवहार करने तथा महिला-पुरुष समानता का संदेश दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

6 अक्टूबर को एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय में ड्राइंग, क्विज एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया था. विशेष शिविर के समापन दिवस पर इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरित किए गए. इस पहल का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, ज्ञान, कला एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था. (नीचे भी पढ़ें)
एनएसएस के आदर्श वाक्य “नॉट मी बट यू” (मैं नहीं, आप) की भावना के अनुरूप स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति जागरूकता, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में सक्रियमिका निभाई. विशेष शिविर के भू माध्यम से स्वयंसेवकों को भी समाज के साथ जुड़कर सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का अवसर मिला. (नीचे भी पढ़ें)
इस शिविर को सफल बनाने में वीणापाणि स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम की रूपरेखा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्य डॉ मोनिका उप्पल, उप प्राचार्य डॉ पामिला घोष दत्ता, शिक्षकों एवं सहायक सहकर्मियों के सहयोग से तैयार की थी.




