
जमशेदपुर : बिहार चुनाव में भोजपुरी सम्राट और गायक भरत शर्मा ब्यास जो कि भाजपा से (बक्सर) के ब्रम्हपुर विधानसभा से सशक्त उम्मीदवार थे. अंतिम समय में भाजपा ने वीआइपी पार्टी से तालमेल के तहत ये सीट दे दिया. अब भरत शर्मा ब्यास निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी समर में कमर कस चुके है. आज उनके समर्थन में जमशेदपुर से सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया बक्सर पहुंचे. भरत शर्मा के साथ ब्रम्हपुर विधानसभा में डुमरी, खरहाटार, एकावना, महरौली, न्याजीपुर, दुबौली इत्यादि गांव में पदयात्रा कर समर्थन माँगा. जनता का अपार समर्थन भरत शर्मा को मिल रहा है. उनके पदयात्रा में भारी भीड़ उमड़ रहा है. भरत शर्मा के साथ प्रदीप सिंह भोजपुरिया, राजेश पाण्डेय, धर्मवीर कुमार मुन्ना, मनोज कुमार, कामेश्वर चौबे, सत्येंद्र मिश्र, माधव यादव, संजय राय, अमरजीत सिंह, संतोष मिश्रा, बिनोद सिंह, धर्मेन्द्र यादव, रामशंकर दुबे, दुर्गा ठाकुर, अमरेंद्र यादव, जनार्धन यादव, रमाकांत कोइर्, मुन्ना शर्मा इत्यादि भारी संख्या में लोग शामिल रहे.






