दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग करीबन पूरी हो चुकी है. जिसमें भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. भाजपा अब भी आठ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. आप 20 सीटों पर चुनाव जीत गयी है और 2 सीटों पर बढ़त है. इस प्रकार यह क्लीयर है कि दिल्ली में अब भाजपा का बहुमत की सरकार बनेगी. इसके लिए पीएम मोदी ने दिल्ली वासियों को भाजपा की सरकार बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि अब दिल्ली का चहुमुखी विकास होगा. यह भाजपा की गारंटी है. (नीचे भी पढ़े)
इसके साथ ही भाजपा 27 सालों के बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आ रही है. केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने करीब चार हजार मतो से हराया. दूसरी ओर मनीष सिसोदिया अंतिम राउंड की गिनती में 600 मतो से हार गए. केजरीवाल के तीन मंत्री ही अपनी सीट बचा पाए, बाकी को हार का सामना करना पड़ा.ऐसे में अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है. इसे लेकर केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी किया है. इसमें वो यह कहते नजर आ रहे हैं कि जनता का फैसला सर माथे पर है.(नीचे भी पढ़े)
हम पूरी विनम्रता से अपनी हार स्वीकार करते हैं. मैं बीजेपी को बधाई देता हूं. साथ ही उम्मीद करता हूं कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है वो उन उम्मीदों को पूरा करेंगे. केजरीवाल ने वीडियो संदेश में आगे कहा कि जनता ने हमें 10 सालों तक जो मौका दिया उसमें हमने काफी काम करने की कोशिश की. हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की कोशिश की है. हम आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. कांग्रेस की कमोवेश वही स्थिति रही. कभी एक तो कभी दो सीट पर अपनी बढ़त बनायी लेकिन अंतत कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी. दूसरी ओर केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को गृह मंत्री अमित ने फोन कर बुलाया है. हो सकता है कि प्रवेश वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.



