जमशेदपुर: कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की जनरल बॉडी की मीटिंग शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स जमशेदपुर में संपन्न हुई. मीटिंग के दौरान झारखंड प्रदेश के 24 ज़िलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. शनिवार के कार्यक्रम की शुरुआत पश्चिम सिंहभूम जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार के स्वागत वक्तव्य से शुरू हुई. ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी नंदजी प्रसाद के समक्ष शनिवार को झारखंड कराटे के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए पदाधिकारियों ने कराटे को कैसे बढ़ावा दिया जाए एवं झारखंड की बॉडी के चुनाव से सम्बंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)
विस्तृत चर्चा के बाद नंदजी प्रसाद के बहुमूल्य विचारों से सभी पदाधिकारी अवगत हुए एवं निर्णय लिया गया कि फ़रवरी माह के 23 फरवरी रविवार स्थान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के चुनाव कराए जाएंगे. शनिवार के कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरंजन पाण्डे, राहुल कुमार, ग़ुलाम जावेद, नौशाद ख़ान, शशि सुमन, गुमन गौरी, मनीष परेया, राकेश कुमार एका, सतबीर सिंह, गनेश थापा, बिन्दु प्रजापति, शिवकुमार, सबीता कुमारी एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अन्य सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम के समापन संबोधन कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सेक्रेटरी विमल आनंद नाग के द्वारा किए गए.



