जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय व्यवसायी, सीजीपीसी के संरक्षक सह समाजसेवी दिवंगत गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में शुक्रवार को जी टाउन गुरुद्वारा में गुरुवाणी का अखंड पाठ आरंभ हुआ, जो आगामी 9 जुलाई तक चलेगा. उनके पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह ‘टीटू’ ने बताया कि अखंड पाठ के पश्चात 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे से गुरबाणी कीर्तन एवं अंतिम अरदास आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि अंतिम अरदास के बाद गुरु का लंगर आयोजित होगा.(नीचे भी पढ़े)
ज्ञात हो कि गुरदयाल सिंह का विगत 5 जुलाई को निधन हो गया था, जिसके बाद 6 जुलाई को बिष्टुपुर पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था. रामदास भट्ठा स्थित उनके आवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में नगर के सिख समाज के वरीय लोगों के साथ ही नगर के अनेक गणमान्य लोग भी शामिल हुए.



