जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास स्थित बस्ती में एक युवती करीना कालिंदी उर्फ पूजा कालिंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने की घटना ने हंगामा खड़ा कर दिया. करीना कालिंदी ने इलाज के दौरान सोमवार रात को एमजीएम अस्पताल के बर्न वार्ड में दम तोड़ दिया. उसकी मौत के बाद परिजनों और बस्ती की महिलाओं ने अस्पताल में हंगामा किया और एक आरोपी किशन बाग को पकड़कर उसकी पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

करीना कालिंदी की मौत के बाद महिलाएं आरोप लगा रही हैं कि सन्नी बाग, किशन बाग और उनकी मां ने मिलकर करीना को जला दिया. घटना 12 फरवरी को हुई थी, जब करीना कालिंदी ने अपने पति सन्नी बाग से घर में रहने की मांग की थी. सन्नी बाग ने करीना को अपने घर में रखने से इंकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ. करीना का आरोप है कि सन्नी बाग और उसके परिवार ने उसे मिट्टी तेल डालकर जला दिया, जबकि किशन बाग का कहना है कि करीना ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी.













