जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन 22 और 23 फरवरी को किया जायेगा. इसके लिए मंगलवार को बिष्टुपुर डाक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में जिला स्तरीय फिलेटलिस्ट द्वारा अपने दुर्लभ, मुल्यवान और अनोखे डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. प्रदर्शनी में डाक टिकटों की विभिन्न श्रेणियों में प्रदर्शनी लगायी जायेगी, जिसमे थीमौटिक, फिलेटलिक और रेयर टिकट्स शामिल होंगे. भारत सरकार की ओर से डाक विभाग द्वारा जम्पेक्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य फिलेटली के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फिलेटलिस्ट्स को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने संग्रह को प्रदर्शित कर सकेंगे और अन्य फिलेटलिस्ट्स और लोगों से जुड़ सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बताया गया कि आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमे फिलेटली से संबंधित विषयों पर व्याखयान, प्रदर्शनी एवं छात्र-छात्राओं के लिए डाक टिकट डिजाइन, क्विज एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान शहरवासी डाक विभाग की समृद्ध इतिहास और विरासत को जान सकेंगे. वहीं डाक टिकट प्रदर्शनी का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चे बिष्टुपुर डाक कार्यालय या दिये गये मोबाइल नंबर 7992457607 पर संपर्क कर हिस्सा ले सकते है.














