
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत लाइन नंबर 11 में बुधवार की शाम 20 से 25 की संख्या में युवकों ने वहां काम कर रहे कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। उस युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह फोन पर किसी और से अभद्र भाषा में बात कर रहा था। इस मामले में जब पीड़ित साकची थाना में शिकायत करने पंहुचा तो आरोपियों के परिजन साकची थाना पहुंच कर हंगामा करने लगे। इस मामले में एक पक्ष से दीपेश गोयल और कृष्ण मोहन तिवारी को गंभीर चोटे आई हैं।
घायल कृष्ण मोहन तिवारी ने बताया कि वह लाइन नंबर 11 में ही रहता है मंगलवार की शाम उसके भाई के ऑफिस में भाई के दोस्त दीपेश गोयल आए थे वह सड़क पर किसी से अभद्र भाषा में बातें कर रहे थे। इस बीच पड़ोस के ही रहने वाले अविनाश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। दीपेश ने उससे माफी भी मांगी और चला गया। थोड़ी देर बाद अविनाश अपने भाई अभिषेक और अनमोल के साथ वहां आया और दीपेश के साथ मारपीट करने लगा इस बीच अविनाश ने फोन कर अन्य युवकों को भी मौके पर बुला लिया। सभी मिलकर दीपेश को मार रहे थे। जब वह बीच-बचाव में गया तो सभी ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। ज्ञात हो कि आरोपी के पिता अजय कुमार चांडिल के अग्निशामक विभाग में प्रधान चालक का कार्य करते हैं। सूचना पाकर वह भी थाने पहुंचे फिलहाल पुलिस सभी आरोपी कि आरोपियों की तलाश कर रही है।








