जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सिदगोड़ा इकाई की अध्यक्ष मनोरमा सिंह द्वारा हरित मिलन का आयोजन साकची के एक होटल में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार एवं महासचिव मंजू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ कविता परमार ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महादेव के सभी ज्योतिर्लिंग की चर्चा की. महिलओ के द्वारा की जाने वाली छोटी छोटी गतिविधियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

आज के इस आयोजन मे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का संचालन शिवानी द्वारा किया गया, जिसमे गायन मे रेखा प्रथम, सुंदर श्रृंगार मे इंदु सिंह, बेस्ट मेहंदी मे पिंकी सिंह, बेस्ट साड़ी ड्रैपिंग मे संध्या सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया. सभी को सुहाग का प्रतीक चूड़ी,बिंदी,सिंदूर और मेहंदी दिया गया. महासचिव मंजू सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में नीता सिंह, सुनैना सिंह, लवली राय, प्रियंका सिंह, संध्या सिंह, अमिता सिंह, ऋतू, अमृता, रिमझिम, रेखा, माधुरी, रिमा, पिंकी, रीतु, बबिता, स्वेता शामिल हुई.














