जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने आंध्र प्रदेश स्थित देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए. शनिवार को विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की. विधायक श्री कालिंदी ने भगवान बालाजी के प्रति अपनी गहरी आस्था का परिचय देते हुए परंपरा के अनुसार सिर के बाल भी दान किए.(नीचे भी पढ़े)
श्री कालिंदी ने कहा तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यह धार्मिक यात्रा उन्हें जनसेवा के कार्यों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है. विधायक ने कहा लगातार चार वर्षों से तिरुपति बालाजी के दर्शन कर हर बार बाल दान की परंपरा को निष्ठा से निभा रहे हैं. इस बार भी उन्होंने उसी श्रद्धा के साथ यह धार्मिक कर्म सम्पन्न किया. उनके साथ सरबजोत सिंह भाटिया भी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया. विधायक की इस आस्था और धार्मिक समर्पण को क्षेत्र के लोगों और समर्थकों ने सराहा है. तिरुपति यात्रा के माध्यम से विधायक का यह संदेश भी साफ है आध्यात्मिकता और जनसेवा एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं.














